फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और आठ कारतूस बरामद

विज्ञापन
गदरपुर थाने से आरोपियों को कोर्ट ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गदरपुर। पिकप सवार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। तीनों की गिरफ्तारी में एसपीओ की भूमिका अहम रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। मंगलवार को थाना परिसर में एएसपी राजेश भट्ट और सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने घटना का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि बीते 14 अप्रैल को बोर नदी के पुल पर पिकप सवार कश्मीर चंद्र निवासी मझरा झुन्नी पर घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने तमंचे से फायर झोंके थे। इसमें कश्मीर बाल-बाल बच गया था और उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। सोमवार की रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग मामले के आरोपी हरिपुरा मसीत चौराहे के समीप निर्माणाधीन मकान में लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इस पर एसओ जसविंदर सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे और घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, आठ कारतूस, चाकू और बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक बरामद हुई। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। आरोपियों ने अपना नाम सुखवंत सिंह निवासी बरवाला थाना केलाखेड़ा, सुखदेव सिंह और कुलदीप सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर गदरपुर बताया। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कहा कि खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है और टीम को जल्द प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें