फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Sun, 02 Nov 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मनीमोहन की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन 
विज्ञापन
खटीमा। सितारगंज मार्ग के पास शुक्रवार रात बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जंगल जोगीठेर निवासी मनीमोहन (60) पुत्र महादेव मंडल बीती शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे नानक सागर काॅलोनी से सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें