फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सामिया बिल्डर्स के खिलाफ आठवीं एफआईआर दर्ज

Wed, 12 Jul 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट देेने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सामिया बिल्डर्स के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की आठवीं एफआईआर दर्ज की है। कॉलोनी के कर्मचारियों और मालिक पर फ्लैट देने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है।
विज्ञापन

बिगवाड़ा निवासी धर्मानंद बलोदी ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने सामिया लेक सिटी में फ्लैट में खरीदने की योजना बनाई। उन्होंने वहां पहुंच कर 6,75,000 रुपये में एक फ्लैट का सौदा किया और 6,959 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वह उक्त फ्लैट की किस्त सामिया लेक सिटी प्रबंधन को देने लगे। उन्होंने काफी जद्दोजहद से वर्ष 2021 तक किस्त के रूप में प्रबंधन को 3,50,993 रुपये दिए। इस दौरान उन्होंने रिश्तेदारों से कर्ज भी लिया। लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक फ्लैट नहीं मिला। उन्होंने सामिया ग्रुप के मालिक जमील अहमद खान और प्रबंधक सगीर खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। हालांकि इससे पहले भी सामिया ग्रुप के खिलाफ सात केस कोतवाली में दर्ज हो चुके हैं। अप्रैल में पुलिस ने डायरेक्टर सगीर खान और मार्केटिंग मैनेजर तस्लीम खान को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था लेकिन कॉलोनी स्वामी जमील अहमद खान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी स्वामी ने सभी पीड़ितों के साथ समझौता कर एफआईआर निरस्त करा दी हैं। हालांकि पुलिस कार्यालय में सामिया ग्रुप के खिलाफ करीब 40 शिकायती पत्र पहुंचे हैं। जिसमें कई लोगों से दो कराेड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें