पकड़े गए आरोपियों में से एक यूपी का है निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। जिला गो संरक्षण दल और पैगा पुलिस की टीम ने एक गांव में छापा मारकर डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन लोग फरार हो गए।
मंगलवार को रुद्रपुर के एसआई परवीन सिंह और पैगा पुलिस के जितेंद्र कुमार और एएसआई मोहित कुमार की टीम ने ग्राम गुलड़िया में छापा मारा। पुलिस ने मांस बेचते हुए दो लोगों को दबोच लिया जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण करवाया। डॉक्टर ने बरामद मांस के प्रतिबंधित होने की पुष्टि की। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों शौकीन निवासी भोजपुर मुरादाबाद और जाकिर निवासी ग्राम गुलड़िया को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।