काशीपुर। जसपुर खुर्द क्षेत्र में 1 करोड़ 58 लाख 10 हजार रुपये से बनने वाली आठ सड़कों का मेयर दीपक बाली ने विधिवत शिलान्यास किया।
मेयर बाली ने वार्ड 2 जसपुर खुर्द में बनने वाली आठ सड़कों के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। मेयर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में ढाई हजार सड़कें बनाई जाएंगी जिनमें से 900 सड़कें बन रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएंगे। वहां पार्षद संजय शर्मा, मयक मेहता व प्रकाश नेगी के अलावा समरपाल चौधरी, जगवीर सैनी, अर्जुन सिंह, अमिताभ सक्सेना, कैलाश जोशी, रणवीर रावत, अनिल कुमार आदि थे। संवाद