जसपुर। विधायक आदेश सिंह चौहान ने निधि से स्वीकृत 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम रामनगर वन, फजलपुर निवारमुंडी, सीपका, अमियावाला और भगवंतपुर गांव में सीसी टाइल्स मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने गांव में बैठक कर क्षेत्र में तालाब, सफाई, सड़क, बिजली एवं पानी की व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया और जनसमस्याएं सुनीं। वहां जीवनजीत, त्रिलोचन, कोमल, मुजाहिद, शाहिद, सुरजीत, राजीव, सर्वेश आदि थे। संवाद