फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गबन के आरोपी रिटायर्ड कर्मी से वसूले आठ लाख

Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अकेंद्रीयित पेंशन निधि खाते से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिये 19.46 लाख रुपये ट्रांसफर करने के आरोपी रिटायर्ड निगम कर्मी से आठ लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। निगम की ओर से रिटायर्ड कर्मी की पेंशन रोककर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में पेंशन की भारी भरकम रकम दो खातों में डाली गई थी। बैंक की ओर से जिला प्रशासन को जानकारी दी गई थी। तत्कालीन डीएम ने ओसी कलक्ट्रेट को मामले की जांच की आदेश दिए थे। बीते 25 अक्तूबर को जांच रिपोर्ट में नगर निगम के रिटायर्ड कर्मी संतलाल और पूर्व में हटाए जा चुके कर्मी रामकिशोर की ओर से फर्जी पत्र जारी कर डीएम कार्यालय के अधीन पेंशन निधि खाते से 19,46,527 रुपये अपने खातों में हस्तांतरित होने की पुष्टि हुई थी। सहायक लेखाकार प्रशांत जौहरी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि जून 2023 से अक्तूबर 2023 तक जिला प्रशासन और नवंबर 2023 से अब तक साढ़े चार लाख रुपये की वसूली संतलाल से उसकी पेंशन से हो चुकी है। साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली बैंक के माध्यम से की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि हर महीने संतलाल की पूरी पेंशन की राशि से वसूली की जा रही है। बताया कि दूसरा अभियुक्त नगर निगम के पालिका होने के दौरान हटाया गया था। उन्होंने बताया कि संतलाल से पूरी राशि की वसूली की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें