फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने की टक्कर से छह महिलाओं सहित आठ घायल

Wed, 14 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
विज्ञापन
बाजपुर के गांव महेशपुरा में हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बेकाबू कार ने जंगल से घास लेकर आ रही छह महिलाओं और बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में सभी आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक की धुनाई लगा दी। जिस पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सहित कार को अपने कब्जे में ले लिया।


मंगलवार को यूपी के मुरादाबाद निवासी विनोद कुमार अपने परिवार को लेकर कार से मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहा था। हाइवे स्थित गांव महेशपुरा में बेकाबू कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। साथ ही घास लेकर जा रही छह महिलाओं को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसें में बाइक सवार रहमत अली निवासी महेशपुरा पीछे बैठा उसका साथी फु रकान और घास लेकर आ रहीं ममता उसकी पुत्री मनीषा, उषा, लीलावती, बबीता, नन्ही गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद विनोद कुमार ने कार लेकर फरार होने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर उसकी जमकर धुनाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और विनोद को थाने ले आयी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें