फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आठ मकान मालिकों का किया 10-10 हजार का चालान

Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर आठ मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। एसएसपी के निर्देश पर सीओ दीपक सिंह व कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र, कटोराताल क्षेत्र, टांडा उज्जैन, प्रतापपुर, कुंडेश्वरी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर आठ मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटा। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 10 व्यक्तियों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें