फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा के लिए स्थायी स्टाॅप बनाने की कवायद

Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर में ई-रिक्शा के लिए स्थायी स्टाॅप बनाने की कवायद शुरू हुई है। ई-रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन से हो रही दिक्कत से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने पहल की है।
विज्ञापन

नगर में कहीं भी ई-रिक्शा और टेंपो की पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं है। ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े होते हैं। रोडवेज बस अड्डे के बाहर किच्छा रोड पर हर समय ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है। नगर की लगभग हर सड़क के किनारे ई-रिक्शा खड़े दिख जाते हैं।
सड़क पर खड़े होने वाले ई-रिक्शा जाम का कारण बनते हैं। यातायात पुलिस ने छह महीने पहले ई रिक्शा के लिए किच्छा रोड पर अस्थायी स्टैंड बनाया था, यह व्यवस्था कारगर नहीं रही। ई-रिक्शा का व्यवस्थित संचालन यातायात पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा के लिए स्थायी स्टैंड बनाना बेहद जरूरी है। नगर आयुक्त को जगह चिह्नित कर इसके निर्माण के संबंध में पत्र लिखा है। - नरेंद्र कुमार आर्या, यातायात निरीक्षक
तिपहिया वाहनों के स्टैंड का निर्माण प्राथमिकता में है। यातायात पुलिस के साथ मिलकर ई-रिक्शा की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। - नरेश चंद्र दुर्गापाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें