फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर से रुपेहड़िया तक बस सेवा शुरू करने की कवायद तेज

Mon, 26 Oct 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर से रुपेहड़िया तक बस सेवा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। डिपो की ओर से इस रूट का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे से तय होगा कि इस रूट पर सवारियों की उपलब्धता है या नहीं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार काशीपुर-रुपेहड़िया मार्ग पर लंबे समय से बस सेवा की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए विभाग ने रूट सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे में सड़क की स्थिति, संभावित बस स्टॉप, यात्री भार, समय सारणी और संचालन लागत जैसे बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और स्वीकृति मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बस सेवा शुरू होने से काशीपुर और रुपेहड़िया के बीच सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रभारी सहायक महाप्रबंधक इंदिरा भट्ट ने बताया कि जल्द से जल्द सर्वे पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि दिवाली से पहले या तुरंत बाद इस रूट पर बस सेवा शुरू की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें