फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला अपराधों के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

Sat, 31 Aug 2024 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में पुलिस और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड में बेटियों के साथ हो रहीं आपराधिक घटनाओं और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खटीमा मुख्य चौक पर पुतला फूंकते हुए पुलिस और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश बेटियों के अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
बेटियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में एसएसपी कार्यालय कार्यालय घेराव करने के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। इस दौरान कृष्णा नेगी, शांति सामंत, ज्योति मझेड़ा, बॉबी राठौर, नरेंद्र आर्या, पंकज टम्टा, नीरज कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें