फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे शपथ पत्र से प्रवेश देने वाले स्कूल संचालकों पर कार्रवाई हो

विज्ञापन
डीईओ बेसिक को ज्ञापन देते मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ ने मंगलवार को सीईओ व डीईओ बेसिक को को ज्ञापन सौंपते हुए झूठे शपथपत्र के आधार पर बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलवाने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र-छात्रा नए सत्र से दूसरे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उन्हें टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) के आधार पर ही प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि कुछ स्कूल संचालकों की ओर से अपने स्कूलों में प्रवेश दिलवाने के लिए टीसी के स्थान पर झूठे शपथपत्र बनवाने की शिकायतें पूर्व में मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई अभिभावकों ने बच्चों की फीस जमा नहीं की है। कई अभिभावक अब बगैर फीस दिए नए शिक्षा सत्र से अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में प्रवेश दिलाने की तैयारी कर रहे हैं।
गुप्ता ने कहा कि पिछली फीस दिए बगैर दूसरे स्कूल में झूठे शपथपत्र के आधार पर बच्चों को प्रवेश दिलाना गलत है। उन्होंने कहा झूठे शपथपत्र के स्थान पर टीसी के आधार पर ही प्रवेश दिया जाए। यदि कोई स्कूल संचालक झूठे शपथपत्र से प्रवेेश देता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहां पर कोषाध्यक्ष गोपाल पटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें