फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महाविद्यालय में यूजी की 800 सीटों पर प्रवेश शुरु

Sun, 27 Jul 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में यूजी के कई पाठ्यक्रमों की करीब 800 सीटों के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। प्रथम काउंसलिंग में अब तक 231 छात्र-छात्राओं ने कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने बताया कि महाविद्यालय ने 17 जुलाई को प्रथम वरीयता सूची जारी की थी। इस पर आगामी 28 जुलाई तक प्रवेश होना है। इसके बाद 29 जुलाई को द्वितीय वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसके लिए 30 जुलाई तक प्रवेश लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में कई पाठ्यक्रमों के करीब 800 सीटों को भरा जाना है। इसमें बीए में 480, बीकॉम में 160, बीएससी (जेबीसी) में 80 और बीएससी (पीसीएम) में 80 सीटें हैं। प्रथम काउंसलिंग के बाद अब तक बीए में 150, बीकॉम में 51, बीएससी (जेबीसी) में 20 और बीएससी (पीसीएम) में 10 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें