रुद्रपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में 8016 सीटों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण में रिक्त सीटें 2604 के सापेक्ष महज 2495 ही आवेदन हो पाए हैं।
अब सभी आवेदनों की जांच में भी कुछ कम होंगे। लॉटरी विधि से स्कूल आवंटन में भी यह संख्या कम होगी। कुल मिलाकर दूसरे चरण में भी यह सीटें नहीं भर पाई हैं।
आरटीई में प्रवेश के लिए पहले चरण में कुल 823 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें 793 पंजीकृत हुए थे। इसमें पिछले बार के अधिकतर निजी और कुछ नए स्कूल शामिल रहे।
जिले में 7562 आवेदन किए गए थे। इसमें सत्यापन के बाद देहरादून में लॉटरी विधि से किए गए स्कूल आवंटन में 5897 बच्चों की लॉटरी लगी। इससे रिक्त सीटों पर दूसरे चरण में फिर आवेदन शुरू हो गए। इसमें 29 मई से आठ जून तक छात्रों की ओर से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए गए। बुधवार देर शाम तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर छात्रों के आवेदनों को जमा करने का क्रम चलता रहा। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से सभी आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।