फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉकर में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

Tue, 18 Feb 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो रही है। इधर परीक्षा को शांतिपूर्वर संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। मंगलवार से सभी परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र का वितरण शुरू होगा। प्रश्नपत्र सुरक्षा के साथ केंद्र पहुंचेंगे और यहां डबल लॉकर में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल में 20672 तो इंटरमीडिएट में 18861 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए कॉपियां पहले ही आ गई हैं। कॉपियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर भी पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

सीईओ केएस रावत ने बताया कि प्रश्नपत्र का वितरण शुरू होना है। साथ ही मंगलवार को ही केंद्र व्यवस्थापकों की डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें