फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल बच्चों का हाल

Mon, 04 Sep 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
एमपी मेमोरियल में घायल खुशबू को देखते शिक्षा मंत्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर बस-टेंपो हादसे में घायल बच्चों का हाल जाना। शिक्षा मंत्री ने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और इलाज में मदद करने का आश्वासन दिया। पांडेय ने मृतक टेंपो चालक की पत्नी को सरकारी सहायता देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद शिक्षा मंत्री पांडेय एमपी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रा खुशबू को देखा। डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन सफल रहा है और वह खतरे से बाहर है। शिक्षा मंत्री ने उसके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार सभी घायल बच्चों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी ले रही है। घायल छात्र रिहान, प्रियांशु, और रोहितराज का कृष्णा अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिक्षा मंत्री ने कृष्णा अस्पताल जाकर उन बच्चों का भी हाल जाना।

अस्पताल के प्रबंधक डॉ. मयंक अग्रवाल और प्रदीप चौधरी ने बताया कि तीनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि घायल बच्चों के इलाज के लिए उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। कमेटी में आशीष गुप्ता, दीपक बाली, मलकीत सिंह और अनुराग अग्रवाल शामिल हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, मनोज राय, रविपाल, मनोज जग्गा, गुरविंदर चंडोक, अश्विनी छाबड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें