समारोह में कुलपति डाॅ. एसके कश्यप व अन्य अधिकारी
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि संचार विभाग में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका और शिक्षा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालना था।
कुलपति डाॅ. एसके कश्यप ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को केवल ज्ञान ही प्रदान नहीं करती बल्कि उसे सोचने, समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं है। शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान, विवेक, तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।
कुलपति ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों को केवल उत्तर नहीं देता बल्कि उन्हें प्रश्न पूछने और स्वयं उत्तर खोजने के लिए प्रेरित करता है। वहां विभागाध्यक्ष डाॅ. वीएलवी कामेश्वरी सहित विभाग के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद