फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक साल बाद शिक्षा विभाग को मिले चार अधिकारी

Thu, 05 Nov 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के शिक्षा विभाग में करीब एक साल बाद चार अधिकारियों की तैनाती हो गई है। अब तक एक ही अधिकारी के भरोसे कई पदों पर कार्य चलाया जा रहा था। नए अधिकारियों से व्यवस्थाओं को सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

लंबे समय से हरेंद्र कुमार मिश्रा के पास विभाग के कई अहम पदों का अतिरिक्त प्रभार था। सीमित अधिकारियों के सहारे जिले की शिक्षा व्यवस्था संचालित होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पर पुष्कर सिंह टम्टा की तैनाती हुई है। उन्हें जिला परियोजना अधिकारी का दायित्व भी सौंपा गया है। हिमांशु श्रीवास्तव जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बनाए गए हैं। हरेंद्र कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। अधिकारियों की कमी के बीच सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारना, विद्यार्थियों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना, शिक्षकों की जवाबदेही तय करना और विभागीय योजनाओं की निगरानी करना बड़ी चुनौतियां थीं। एक अधिकारी पर कई पदों का भार होने से इन सभी कामों को अपेक्षित गति देना आसान नहीं था। अब जिम्मेदारियों का बंटवारा होने से विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें