फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: युवकों की गुंडागर्दी...ई-रिक्शा चालक को कार में डाला, 2500 रुपये निकाल सड़क पर छोड़ दिया

Mon, 01 May 2023 06:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

कार सवार तीन युवकों ने ई-रिक्शा चालक को धमकाकर कार के अंदर बैठा लिया। इस दौरान उन्होंने उससे 10,000 रुपये मांग की। बाद में गूगल पे में 2,500 रुपये ले कर उसे जाफरपुर मोड़ के नजदीक कार से उतारा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिगवाड़ा मंडी क्षेत्र में ई-रिक्शा और कार चालक के बीच टक्कर से विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार युवक ई-रिक्शा चालक को कार में डालकर ले गए और उससे 2500 रुपये लेने के बाद छोड़ा। शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम को वह बिगवाड़ा मंडी के नजदीक खड़ा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Dehardun: मिक्सड लैंडयूज पर कोई समझौता नहीं करेंगे शहर के बाशिंदे, अमर उजाला संवाद में मास्टर प्लान पर चर्चा
विज्ञापन


अचानक कार की ई-रिक्शा से हल्की टक्कर हो गई। कार सवार तीन युवकों ने उसे धमकाकर कार के अंदर बैठा लिया। इस दौरान उन्होंने उससे 10,000 रुपये मांग की। बाद में गूगल पे में 2,500 रुपये ले कर उसे जाफरपुर मोड़ के नजदीक कार से उतारा। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की ओर से बताए गए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें