फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों को परमिट लेने की जरूरत नहीं

Wed, 19 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सड़कों में सवारियां ढो रहे ई रिक्शा चालकों के लिए परिवहन विभाग से परमिट लेने की अनिर्वायता खत्म हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि इन वाहनों के पंजीकरण की व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन



यूएसनगर में काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, जसपुर समेत कई जगहों पर हजारों की तादाद में ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इन ई रिक्शा पंजीकरण का आदेश भी दिया था। परिवहन विभाग ने पंजीकरण नहीं कराने वाले के ई रिक्शा के  खिलाफ सख्त कदम उठाया था। कई ई रिक्शा सीज होने के बाद चालकों ने बीते जुलाई से वाहनों का पंजीकरण कराना शुरू किया था। अकेले काशीपुर में 133 चालकों ने अपने वाहनों का पंजीकरण कराया है। जबकि अभी भी सड़कों में डेढ़ हजार से अधिक ई रिक्शा दौड़ रहे हैं।


रजिस्ट्रेशन के बाद वाहनों के परमिट देने के लिए रूट सर्वे की तैयारी हो रही थी।  लेकिन अब सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने परमिट लेने के झंझट से चालकों को मुक्ति दे दी है। एआरटीओ प्रशासन अनीता चंद ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से जारी नोटिफिकेशन जारी हुआ है। प्रदेश सरकार की ओर से अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें