फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 07 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रदर्शन करते ई रिक्‍शा मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पंजीकरण के नाम पर हो रहे शोषण के खिलाफ ई रिक्शा चालकों शनिवार को एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा के  नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे ई रिक्शा चालकों ने एआरटीओ नंदन सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पंजीकरण के नाम पर उनसे 22 हजार रूपए वसूल किए जा रहे हैं, जिसे देने में वह असमर्थ हैं।
विज्ञापन


एआरटीओ ने ई रिक्शा चालकों से वार्ता करते हुए उन्हें बताया कि पंजीकरण में करीब आठ हजार का शुल्क लिया जाता है। उसके अलावा कोई शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा चालकों को लर्निंग लाइसेंस, वाहन खरीद का बिल पंजीकरण के दौरान प्रस्तुत करना होगा। एआरटीओ ने वाहन चालक से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। प्रदर्शन करने वालों में महेश शर्मा, भगवान दास, शकील, अबरार, धनसिंह, उमर खान आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें