फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निगम के फरमान पर ई रिक्शा चालकों में आक्रोश

Sat, 20 Sep 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा चालकों का वार्षिक पंजीकरण और प्रतिदिन संचालन शुल्क का आदेश जारी होने पर चालकों में आक्रोश है। इसके विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी यदि आदेश वापस नहीं लिया तो सोमवार को ई-रिक्शा संचालन ठप कर दिया जाएगा। शुक्रवार शाम कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में सैकड़ों ई-रिक्शा चालक चैती मेला मैदान में एकत्र हुए। सहगल ने कहा कि ई-रिक्शा चालक जब आरटीओ में अपना वाहन पंजीकृत करा लेता है तो निगम में क्यों रजिस्टर कराएगा। चालक किस्तों पर रिक्शा लेते हैं। उनको किस्त निकालना मुश्किल होता है।
वह कैसे प्रतिदिन 25 रुपये शुल्क निगम को देंगे। कहा कि हड़ताल के दौरान मात्र 10 रिक्शाें का संचालन कराया जाएगा। वहां पर सचिन नाडिग, रवि ढींगरा, नीरज चौहान, राजू छीना, अफसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें