फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ब्लॉक में मनरेगा श्रमिकाें का ई-केवाईसी शुरू

Tue, 14 Oct 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मनरेगा के मजदूरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया काशीपुर में शुरू हो गई है। इसमें मजदूर की न केवल फोटो बल्कि दो से तीन बार पलक झपकाने की प्रक्रिया भी अपलोड होगी। ई-केवाईसी के जरिए मजदूरों का कार्य दिवस दर्ज होगा।
विज्ञापन

बीडीओ कमल किशोर पांडे ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिए गए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मजदूरों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। इसके लिए मोबाइल पर नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ ही आधार फेस प्रमाणीकरण एप को भी इंस्टॉल करना होगा। मनरेगा मजदूरों को जीवित प्रमाणपत्र भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
सभी पंचायतों में कार्यरत रोजगार सेवक और महिला मेट को ई-केवाईसी कराने की जिम्मेदारी दी है। बताया कि यह व्यवस्था मनरेगा मजदूरों की शत-प्रतिशत पारदर्शिता के लिए की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के भुगतान में गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें