फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 300 परिवारों ने 1.35 करोड़ के चंदे से कराया है मंदिर का निर्माण

Mon, 23 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-23एसटीजी01पी: नानकमत्ता में श्री श्री दुर्गा मंदिर के उदघाटन पर जनता को संबो​धित करते सीएम पुष
विज्ञापन
वीरेंद्र तिवारी
विज्ञापन

नानकमत्ता। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल नानकमत्ता साहिब जहां गुरुद्वारा साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। वहीं, अब इस नगरी में नवस्थापित मां दुर्गा के भव्य मंदिर की भी एक नई पहचान जुड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभारंभ के बाद बंगाली समाज की आस्था का केंद्र श्री श्री दुर्गा मंदिर को भव्य रूप देने की घोषणा कर दी। इससे बंगाली समाज के लोगों बेहद उत्साह है।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरंजन राय ने बताया कि बाऊली साहिब को जाने वाले रास्ते पर कालोनी में पुराना श्री दुर्गा मंदिर स्थापित था। आधा बीघा से भी कम भूमि पर मंदिर बना होने से दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन में परेशानी होती थी। इस पर बंगाली समुदाय के लोगों ने भव्य मंदिर का निर्माण कराने की ठानी और समाज के लोगों से चंदा लेकर लगभग 50 लाख रुपये कीमत से 2020 में एक एकड़ भूमि खरीदी। इसके बाद मंदिर के निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया और अब तक समाज के लोग 1.35 करोड़ रुपये की लागत से भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही चार कमरे और एक सामुदायिक भवन का निर्माण करा चुके हैं। सीएम धामी जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति को देख गदगद हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने भी सीएम से भव्य मंदिर बनवाने और सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की मांग कर दी। सीएम ने भी मंदिर को भव्य रूप से विकसित करने के लिए घोषणा कर दी। सीएम ने कहा कि 50 लाख से निर्माण हो या फिर 70 लाख रुपये की लागत आए, सरकार इस मंदिर को भव्य रूप से बनाएगी ताकि गुरुद्वारा साहिब आने वाले श्रद्धालु यहां भी मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचें।

-23एसटीजी01पी: नानकमत्ता में श्री श्री दुर्गा मंदिर के उदघाटन पर जनता को संबोधित करते सीएम पुष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें