फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चिरो दिनी तुमी जे आमार...

Fri, 27 Oct 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
दिनेशपुर में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
दिनेशपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में छह दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया है। अब देवी, देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


दुर्गा मंदिर प्रांगण में बनाए गए रंगमंच पर बुधवार रात पूर्व शिक्षा मंत्री विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा नेता हिमांशु सरकार, अनादि मंडल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक पांडेय ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रसिद्ध बांग्ला संस्कृति और लोक कलाएं जीवंत होती हैं। रवि सरकार ग्रुप हल्द्वानी और मुरादाबाद के साथ स्थानीय कलाकारों ने आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी।
बेबी सुमेधा ने बांग्ला गीत चिरो दिनी तुमी जे आमार... व रवि सरकार, महेश कुमार, कविता बेंजवाल ने गीत सुनाए। इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज राय और सचिव दीपांकर राय ने आय-व्यय बताया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियाें को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन






शक्तिफार्म में दुर्गा पूजा महोत्सव का समारोहपूर्वक समापन
शक्तिफार्म। टैगोरनगर और निर्मलनगर में आयोजित छह दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव और विशाल मेले का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। टैगोरनगर में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में कंचन विश्वास प्रथम रहीं।
इस छह दिनी आयोजन में कोलकाता से आए दृष्टिहीन कलाकारों ने बाउल संगीत से पौराणिक गाथाओं का वर्णन किया। कलाकारों ने बांग्ला जात्रा नाटक सागर भाषा, मीरार बधुआ और कृष्ण भक्त सुदामा का भावपूर्ण मंचन किया। अंतिम दिवस नृत्य प्रतियोगिता, गायन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई।
एकल नृत्य में कंचन विश्वास, समूह नृत्य में जीरो प्वाइंट ग्रुप, गायन में कौशिक मंडल और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नैतिक हलदर प्रथम रहे। पूजा कमेटी ने विजेताओं को सम्मानित किया। वहां नगरपंचायत के अध्यक्ष सुनील विश्वास, पूजा कमेटी के अध्यक्ष किशोर राय, सुबल विश्वास, रिपुसुदन मंडल, रवि मजूमदार, उत्तम मंडल, सब्यसाची हालदार, नारायण विश्वास, नारायण दास, अरविंद मंडल आदि थे।
विज्ञापन

दिनेशपुर में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें