फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस कर्मियों को बहाना होगा अधिक पसीना

Sun, 28 Oct 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएसनगर जिले में पुलिस कर्मियों को चुस्त रखने के लिए अब दो माह की सीईआर (सिविल एफिशियंशी रिजर्व) करनी होगी। हर माह पुलिस लाइन में होने वाली सीईआर के लिए एक बार में सिविल पुलिस के 118 कर्मियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस लाइन से भी 22 लोग सीईआर में शामिल होंगे। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड में कुछ पुलिस कर्मियों के मोटे पेट और थकान को देखकर एसएसपी ने सीईआर बढ़ाने के आदेश दिए हैं।  

माह के हर मंगलवार और शुक्रवार को पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाता है जिसमें पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता का आकलन अधिकारी करते हैं। मंगलवार की परेड का निरीक्षण एसपी सिटी और शुक्रवार को परेड का निरीक्षण एसएसपी करते हैं।
विज्ञापन


इस शुक्रवार को परेड का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी कृष्ण कुुमार वीके ने कई पुलिस कर्मियों को थोड़ी सी कसरत में थकान से चूर देखा। साथ ही कइयों के बड़े पेट देखकर एसएसपी नाखुश हुए। इसमें चुस्ती लाने को एसएसपी ने हर माह होने वाली सीईआर को एक माह से बढ़ाकर दो माह करने के आदेश जारी कर दिए।

इसके तहत हर दो माह के लिए जिले भर की चौकी थानों से 118 पुलिस कर्मियों का चुना जायेगा जो दो माह तक पुलिस लाइन में रहकर कसरत कर अपनी फिटनेस को बेहतर करेंगे। पुलिस लाइन से भी 22 लोग इसमें शामिल होंगे।  

118 में शामिल पुलिस कर्मी  
प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन शिवराज सिंह राणा ने बताया दो माह चलने वाली सीईआर के लिए जिले भर से एक इंस्पेक्टर, दस सब इंस्पेक्टर, सात हेड कांस्टेबल और 100 कांस्टेबल का चयन किया जाएगा। इस दौरान बाडी मास इंडेक्स के जरिये स्वास्थ्य परीक्षण होगा जिसमें वजन और लंबाई के हिसाब से फिटनेस ठीक ना होने पर कसरत से उसे ठीक किया जाएगा।  

पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को तंदुरुस्त रहने के लिए फिजिकली फिट होना बेहद आवश्यक है। इसके लिए पुलिस कर्मियों को एक माह पुलिस लाइन में रहकर सीईआर करनी होती थी। अब इसे दो माह किया गया है।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें