फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी की तेरहवीं का सामान लेने जा रही महिला को डंपर ने कुचला

विज्ञापन
मृतक मुन्नी देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। जेठानी की तेरहवीं के लिए सामान लेने जा रही महिला को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर डंपर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल के परिजनों को समझाने पर दो घंटे बाद परिजनों ने जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बरुआबाग गांव निवावी मुन्नी देवी (50) पत्नी सूरज राम अपनी जेठानी स्व. रामकली की तेरहवीं के लिए सामान खरीदने सिसौना जा रही थी। जैसे ही वह बरुआबाग पुलिया के पास पहुंची तो नदी से आ रहे डंपर (यूए 06 एच 1771) ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में मुन्नी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जेठानी के निधन के 13वें दिन देवरानी मुन्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बेतरतीब ढंग से दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था एक तो जर्जर हाल सड़क और उस पर उपखनिज लदे वाहनों के बेतरतीब दौड़ने से सारा दिन सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सरकार ने उपखनिज के स्टाक बंद कर दिए। इससे नदी में चलने वाले करीब दो हजार वाहन क्रशरों पर ही माल लेकर आ रहे हैं। सारा दिन सड़क पर उड़ती धूल के बीच इन भारी वाहनों के चलने से राहगीरों का निकलना दूभर है। ग्रामीणों ने मृतका को मुआवजा देने, क्रशरों के लिए चलने वाले वाहनों का अलग रास्ता बनाने और टूटी सड़क के जल्द निर्माण की भी मांग की।
विज्ञापन

इधर, सूचना मिलते ही कोतवाल सलाहउद्दीन मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी व नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। कोतवाल के समझाने पर परिजन करीब दो घंटे बाद माने और फिर उसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर आने पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पति सूरज राम लघु काश्तकार हैं।

सितारगंज बरुआबाग गांव में मुन्नी देवी की मौत पर विलखते परिजन।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें