फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को दें बीज विधायन संयंत्र: डीएम 16-39-52

विज्ञापन
रुद्रपुर में फौजी मटकोटा समिति के क्रय केंद्र पर डंप पड़ा गेहूं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। भूरारानी मार्ग में एक माह से दिन के समय भारी वाहनों की नो एंट्री के कारण फौजी मटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति के केंद्र पर करीब एक हजार क्विंटल गेहूं डंप पड़ा हुआ है। गेहूं के उठान की मांग को लेकर समिति के अध्यक्ष व सचिव एसडीएम से मिले। उन्होंने कहा कि उठान न होने से खुले आसमान के नीचे पड़े गेहूं के खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर में तराई विकास सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर रहपुरा के किसानों ने अपना करीब 250 क्विंटल बेचा। बिगवाड़ा स्थित मंडी समिति में पूर्वी रुद्रपुर बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के केंद्र पर मलसी और भमरौला गांव के किसानों ने 467 क्विंटल गेहूं बेचा। जबकि फौजी मटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति के केंद्र पर करीब 50 क्विंटल गेहूं खरीद हुई। गल्ला मंडी स्थित आरएफसी के क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद शून्य रही। फौजी मटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान और सचिव बृजेश आर्या ने बताया कि भूूरारानी मार्ग पर करीब एक माह पहले ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद मार्ग पर सुबह सात से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री लगा दी है। जिस कारण उनके केंद्र से गेहूं का गोदाम के लिए उठान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम विशाल मिश्रा ने इस समस्या के समाधान की मांग की है। एसडीएम ने ढुलाई के लिए ट्रक का नंबर उपलब्ध कराने को कहा है। इधर, सहकारिता विभाग के उप निबंधक कुमाऊं नीरज बेलवाल ने कहा कि जिले के क्रय केंद्रों पर गेहूं के उठान को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एसडीसीओ एमएल टम्टा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें