रुद्रपुर। 21 लाख आबादी की स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी संभालने वाले जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी बनी हुई है। तीन के स्थान पर एक ही चिकित्सक की तैनाती होने से बच्चों का उपचार के लिए इंतजार तिगुना बढ़ गया है।
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञों के तीन पद सृजित हैं लेकिन तैनाती एक पर ही है। इससे एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ पर तो काम का बोझ बढ़ ही रहा है। बच्चों को इलाज के लिए अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एसके गोस्वामी मेडिकल कॉलेज के भवन में आवंटित कक्ष में मरीजों को देखते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में हर रोज औसतन सौ से अधिक बच्चों की ओपीडी होती है।