सितारगंज कोतवाली में मास्क पहनकर लोगों की समस्याएं सुनते पुलिस अफसर।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। क्षेत्र में शनिवार को तहसील और एसडीएम दफ्तर बंद रहे। कर्मचारी भी विभागीय काम अपने घरों से निपटा रहे हैं। कोतवाली में तो मुख्य गेट बंद कर पहरा बैठा दिया है। जहां फरियादियों से पहले साबुन या हैंडवॉश से हाथ साफ कराए जा रहे हैं और फिर मास्क लगाकर पूरी तरह सतर्कता बरत रहे पुलिस अफसर व कर्मी उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। बाजार में दुकानदारों भी मास्क पहनकर काम कर रहे हैं। इधर, शक्तिफार्म में मस्कट ओमान से तीन दिन पहले लौटे डॉक्टर के बेटे की स्क्रीनिंग की गई। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने टीम को युवक को 14 दिन तक निगरानी में रखने के निर्देश दिए।