फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीएसबी नैनीताल की टीम रही अव्वल

Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

बाजपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई। दो दिनी प्रतियोगिता के पहले दिन डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम विजेता और काशीपुर की टीम उप विजेता रही। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या डॉ. रीता सचान, कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, बाजपुर के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विकास रंजन, डॉ. मनुहार आर्य, डॉ. जया कांडपाल ने किया। पहले दिन पीजी कॉलेज बाजपुर के अतिरिक्त एमबी कॉलेज हल्द्वानी, महिला कॉलेज हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर, काशीपुर, हल्दूचौड़, डीएसबी कैंपस नैनीताल की टीम ने प्रतिभाग किया। बाजपुर और रुद्रपुर की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालयों की 31 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मौके पर टीम मैनेजर डॉ. सुदर्शन कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अजय सिंह, डॉ. ज्योति, डॉ. मनीषा, डॉ.अनिल सैनी, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, मणीदेव भारद्वाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें