फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जूडो की चैंपियन बनीं 31वीं वाहिनी की टीम

Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्टेबल रोहित कुमार सर्वाेत्तम जिम्नास्ट चुने गए, अंतरजनपदीय वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन





रुद्रपुर। तीन दिन से चल रही 22वीं अंतरजनपदीय वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी की टीम अव्वल रही। 31वीं वाहिनी के कांस्टेबल रोहित कुमार सर्वाेत्तम जिम्नास्ट बने। जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में 31वीं पीएसी पहले और 46वीं पीएसी द्वितीय स्थान पर रही। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में 18 टीम के 280 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, वूशू, जूडो और कराटे में जौहर दिखाए। इस मौके पर सेनानायक प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सिडकुल इंटरप्रिनियोर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, उपसेनानायक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उपसेनानायक 46वीं पीएसी हरीश वर्मा, सहायक सेनानायक राजेंद्र सिंह कोश्यारी, दलनायक शुक्रू लाल, गोपाल सिंह बिष्ट, खुर्शीद अली और गोपाल जाेशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




इनसेट...परिणाम



प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय



जूडो पुरुष और महिला वर्ग 31वीं पीएसी 40वीं पीएसी हरिद्वार



कराटे पुरुष और महिला वर्ग 31वीं पीएसी 40वीं पीएसी



ताइक्वांडो (पुरुष) 31वीं पीएसी ऊधमसिंहनगर



ताइक्वांडो (महिला) 31वीं पीएसी 40वीं पीएसी



वुशु (पुरुष) 31वीं पीएसी आईआरबी देहरादून



वुशु (महिला) 31वीं पीएसी 40वीं पीएसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें