फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित दवाइयों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर पुलिस हिरासत में आरोपी नशा तस्कर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर। मेडिकल स्टोर की आड़ में युवाओं को नशे की प्रतिबंधित दवाइयां बेच रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से नशे के कैप्सूल, टैबलेट और इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
कोतवाली परिसर में सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि बीती 16 दिसंबर को कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने नशे की सामग्री बेचते हुए राजकुमार निवासी मोहल्ला जुलाहन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित 144 कैप्सूल, 75 टैबलेट और 44 इंजेक्शन बरामद किए।
विज्ञापन

बताया कि मोहल्ला जुलाहन में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस राजकुमार के भाई चंद्रपाल के नाम पर है। बताया कि बरामद दवाइयां एमबीबीएस चिकित्सक अति आवश्यक स्थिति में रोगियों को लिखते हैं जिन्हें राजकुमार बिना चिकित्सक के पर्चे के बेच रहा था।
टीम में कोतवाल के अलावा एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई जावेद मलिक, एसआई दिगारी, कांस्टेबल अनुज वर्मा, जमशेद अली, कुलदीप, कविता वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


काशीपुर में भी नशे के इंजेक्शन के साथ एक आरोपी पकड़ा
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस के एसआई राजेंद्र प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पशुपति कंपनी बाबरखेड़ा रोड स्थित पुलिया के पास बबलू निवासी ग्राम बाबरखेड़ा को रोका और तलाशी में उसके कब्जे से 76 नशे के इंजेक्शन और 10 सिरिंज बरामद हुईं। उसने बताया कि वह नशे का आदी है। वह खुद भी नशा करता है और काशीपुर, ठाकुरद्वारा के युवाओं को बेचता है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर गिरफ्तार कर लिया। टीम में कांस्टेबल कुंदन भौर्याल व राजीव कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें