फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांवों में बन रही शराब और सूखे नशे से उजड़ रहे परिवार

Mon, 02 Oct 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े हत्या से रायपुर गांव में दिनभर रही दहशत, हत्यारोपी के दोनों बेटों की मौत भी नशे के कारण हुई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तराई के कई गांवों में खुलेआम बन रही कच्ची शराब और गांजा, तरस, स्मैक आदि की बढ़ती खपत के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। रविवार को तैश मे आकर अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या करने वाला सुच्चा सिंह भी लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि उसके दो बेटों की मौत की नशे के कारण हुई थी। आबकारी और पुलिस महकमे अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब के खिलाफ कुछ दिन अभियान चलाते हैं लेकिन गांवों में नशे की समस्या जस की तस बनी हुई है।
रायपुर-बिंदुखेड़ा गांव में रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से लोगों में दहशत रही। राजिंदर सिंह उर्फ राजू की हत्या की सूचना पाकर रुद्रपुर जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि गांव में कई स्थानों पर खुलेआम शराब बन रही है। कुछ तस्कर यहां डोडा, स्मैक, चरस, गांजा भी बेच रहे हैं। कुछ लोग स्वयं भी चरस बनाते हैं, लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस महकमे के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। जिस कारण गांवों में नशे की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो पा रही है। नशे के बढ़ते चलन के कारण आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

खेत के बीच घर में अकेला रहता था सुच्चा सिंह
रुद्रपुर। सुच्चा सिंह की उम्र करीब 75 साल है। वह अपने बड़े भाई तारा सिंह के घर से कुछ दूर पर स्थित खेत में बनाए मकान में अकेला रहता है। उसके पास करीब दो एकड़ जमीन है जबकि तारा सिंह के पास करीब आठ एकड़ जमीन है। उसके चार में से दो भाइयों का पहले ही निधन हो चुका है। वर्तमान में वह अकेला ही मकान में रहता था। उसकी तीन बेटियों का विवाह हो चुका है जबकि पत्नी और दोनों बेटों की मौत हो चुकी है। गांव के लोगों ने बताया कि बाद में सुच्चा सिंह ने दूसरा विवाह भी किया था लेकिन दूसरी पत्नी को भी उसने घर से निकाल दिया था। संवाद
पूर्व विधायक भी परिजनों से मिले
रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में युवा किसान की हत्या की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। साथ ही पुलिस और डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाने में देरी न करने को कहा। संवाद
विज्ञापन

कोट-
बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में कच्ची शराब बनाने की सूचना मिलने पर शनिवार को भी दबिश दी गई थी। गांव के आसपास आबकारी विभाग की टीम लगातार दबिश दे रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब की सूचना मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अशोक मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें