फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोण माइनर का अधूरा निर्माण करे पूरा

Mon, 29 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच 74 पर पुलिया के नीचे पाइप लाइन जोडने का काम पूरा नहीं होनेे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। एसडीएम ने पुलिया के नीचे पाइप लाइन जोड़ने में बाधक बन रहे पुलिया पर स्थित बिजली लाइन के खंबे दो दिन में हटाने और माइनर में पाइप लाइन जोड़ने का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन


रविवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदुमान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएचा-74 पर सेठी पेट्रोल पंप के सामने माइनर की पुलिया पर धरना दिया। धरना उठाने आए एसडीएम पीएस राणा को इंदुमान ने बताया कि माइनर का अंडर ग्राउंड का काम एक साल में पूरा हो जाना था। लेकिन सिंचाई अधिकारियों की लापरवाही से जगह-जगह अभी तक पाइप लाइन अंडर ग्राउंड नही होने से बडे़-बडे गड्डे खुदे रह गए हैं। माइनर के साथ चल रही सड़क भी काट दी।

एनएच की पुलिया के नीचे पाइप लाइन नही डाली है जिससे काफी बड़ा तालाब बन गया है। सड़क कटी होने सेे आए दिन लोग इस तालाब में गिर रहे है। लोगों को सुविधा के बजाए असुविधा हो रही है। एसडीएम ने कहा कि पुलिया के पास बिजली लाइन के डबल पोल हैं इनके हटने पर पुलिया के नीचे पाइप लाइन बिछाई जाएगी। दो दिन के अंदर पोल हटा लिए जाएंगे। इस आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। वहां शफीक अंसारी, रविंद्र राणा, विमल गुडिया, राशिद फारुखी, पवन कपूर, माजिद अली, डा. नवी अहमद, अफसर अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें