फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशे की खुमारी में रफ्तार से मोहब्बत कर रहे चालक

Thu, 02 Jul 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शराब पीकर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है लेकिन स्वयं के साथ दूसरों की जान की परवाह न करने वाले लोग शराब पीकर वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। परिवहन विभाग के उप संभाग में वर्तमान वित्तीय वर्ष के दो महीने में शराब पीकर वाहन चलाने के 12 मामले पकड़े गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के अनुसार बीते मई में परिवहन विभाग के चेकिंग अभियान के दौरान आठ चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले थे। उससे पहले अप्रैल में चार शराबी चालक परिवहन विभाग के हत्थे चढ़े थे। यह स्थिति तब है जब पुलिस और एआरटीओ लगातार कार्रवाई करने के साथ वाहन चालकों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीपीयू सात महीने में पकड़ चुकी 11 मामले
सिटी पेट्रोल यूनिट भी शराब पीकर वाहन चलाने के मामले लगातार पकड़ रही है। सीपीयू ने बीते मंगलवार को नगर में चेकिंग अभियान के दौरान एक कार चालक को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। बुधवार को एक बाइक सवार शराब पीकर वाहन चलाते मिला। सीपीयू पिछले वर्ष नवंबर से अब तक शराब पीकर वाहन चलाने के 11 मामले पकड़ चुकी है। इनमें चार चौपहिया वाहन और सात दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं। सीपीयू प्रभारी दिनेश चंद्र उप्रेती ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन को सीज करने के साथ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाती है।
कोट
वाहनों की चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल अत्याधुनिक एल्कोमीटर से जांच करते हैं। शराब पीने की पुष्टि होने पर वाहन को सीज करने के साथ संबंधित चालक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाती है। - मोहित कोठारी, एआरटीओ प्रशासन रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें