फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होली के दिन ड्यूटी की ताो 300 रुपये प्रोत्साहन राशि

Fri, 03 Mar 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली के दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों के लिए परिवहन निगम ने प्रोत्साहन राशि के रूप में 300 रुपये देने की घोषणा की है। वहीं चार मार्च से 14 मार्च तक अवकाश लिए बिना ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को 1500 रुपये मिलेंगे। इस दौरान चालक-परिचालकों को रोजाना किमी का मानक भी पूरा करना होगा।
विज्ञापन

एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि 11 दिन के बीच में सिर्फ एक अवकाश लेने वाले डिपो की कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों, संचालन कार्य करने वाले कर्मचारियों और लिपिकों को 1,000 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा बाह्य स्त्रोत के कर्मचारियों को 750 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि एक योजना समाप्ति के बाद मानक पूरा करने वाले कर्मचारियों को एक हफ्ते के भीतर सभी राशि का पूरा भुगतान किया जाएगा। वहीं 11 दिन की अवधि में यदि किसी नियमित चालक-परिचालक का अवकाश पड़ता तो वह योजना समाप्ति के बाद उसे भी ले सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें