खटीमा। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने परिचय पत्र जारी न किए जाने पर शहीद स्मारक पर बेमियादी धरने की चेतावनी दी है। सुरेश चंद ने कहा कि पूर्व में चिह्नित किए गए 634 राज्य आंदोलनकारियों के समान ही 48 वंचित राज्य आंदोलनकारियों के साक्ष्य एवं रिपोर्ट होने के बावजूद प्रमाणपत्र से वंचित है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार भी 48 लोगों को परिचयपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। वहां विशन सिंह भंडारी, चारू लोहनी, चंद्र बल्लभ पुनेठा, भरत चंद, हरीश भट्ट, डिगरी देवी, गीता पुनेठा, गणेश सिंह आदि थे। संवाद