फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नलों की बजाय सड़क पर बह रहा पीने का पानी

Mon, 06 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अमृत योजना के तहत शहर को शुद्ध जल उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है। पाइप लाइन में रिसाव के कारण नलों की बजाय सड़कों पर पानी बह रहा है। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत योजना के तहत शहर को आठ जोन में बांट कर अलग-अलग समय पर पेयजल लाइनें डाली गईं थीं। 37.24 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लाइन में रिसाव के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मानपुर रोड श्री नागनाथ मंदिर के समीप सड़क पर बीते तीन महीने से पाइप लाइन लीकेज है। आदर्श नगर में भी अमृत योजना की पाइप लाइन एक पखवाड़े से रिस रही है। हो रही है और गड्ढा बन गया है। क्षेत्र के पूर्व पार्षद अनिल चौहान ने बताया कि विभाग को शिकायत करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इनसेट....
विभाग के पास कर्मचारियों की कमी के कारण समस्या आ रही है। इस संबंध में पत्राचार किया गया है, जल्दी ही लीकेज को बंद करा दिया जाएगा।
नरेंद्र रिखाड़ी, सहायक अभियंता जल संस्थान, काशीपुर।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें