फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति डा. मंगला राय ने कार्यभार संभाला

Sun, 22 Mar 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति डा. मंगला राय ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अवकाश होने के कारण उन्हें पंतनगर के तराई भवन में कुलसचिव डा. जे कुमार ने कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए एवं 22वें कुलपति ने अधिष्ठाताओं एवं निदेशकों से परिचय प्राप्त किया। डा. मंगला राय ने कहा कि उनके पास अब पंतनगर के कुलपति के अतिरिक्त अन्य कोई दायित्व नहीं है। इसलिए वह अपना पूरा समय पंतनगर विवि को ही देंगे। अपने पिछले कई वर्षों के ज्ञान, अनुभव एवं पंतनगर विवि के सभी शुभचिंतकों के सहयोग से विवि को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।  उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खाली पदों को भरा जाएगा। सभी मामलों में त्वरित निर्णय लिए जाएंगे। किसी भी प्रकरण को लंबित नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें