काशीपुर। हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुरुचि सक्सेना को इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 की मंडलाध्यक्ष का पदभार निवर्तमान मंडलाध्यक्ष नीलू सिंह धाकरे ने ग्रहण कराया। इस दौरान ममता बाजपेयी वाइस चेयरमैन, नीलू मिश्रा-सचिव, ज्योति मित्तल व मंजू पारिख ईएसओ, आरती महरोत्रा कोषाध्यक्ष, प्राची अग्रवाल क्लब एडिटर चुने गए। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद मिस स्कूबा इंटरनेशनल वर्षा राजखोवा ने व्याख्यान दिया। वहां पर पूर्व मंडलाध्यक्ष सोनल बंसल, रेखा जिंदल, मोनिका अग्रवाल, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अंजलि गोयल, नीलम घई आदि रहीं।