डॉ. श्वेता चौधरी
पंंतनगर। जीबी पंत कृषि व प्रौद्योगिक विवि के कुलपति की संस्तुति पर कृषि महाविद्यालय में कृषि अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता चौधरी को अंतरराष्ट्रीय मामलों के सहायक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज की ओर से बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गए।
डॉ. श्वेता विवि स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अनुबंध, प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, विदेशी छात्र-छात्राओं संबधी अन्य मामले देखेंगी। विभिन्न परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों से विवि की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करेंगी। उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार के लिए विवि की प्रबंध परिषद की ओर से अनुमन्य सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे। कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डाॅ. एचजे शिवा प्रसाद व विवि के अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।