रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में फंसे जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। इससे पूर्व वह 14 दिन होम क्वारंटीन पर पर रहे।
डॉ. श्रीवास्तव फरवरी से अप्रैल तक पुडुचेरी में आयोजित ग्लकोमा यानी काला मोतिया के राष्ट्रीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वह लॉकडाउन के चलते पुडुचेरी में ही फंस गए थे। सरकार की पहल पर वह 14 मई को पुडुचेरी से ऊधम सिंह नगर जिले में पहुंचे। दूसरे राज्य से आने के कारण वह 14 दिन होम क्वारंटीन पर रहे। होम क्वारंटीन की अविध पूरी करने के बाद उन्होंने ड्यूटी ज्यॉइन कर ली है।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव के लॉकडाउन में फंसने के कारण जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों का उपचार प्रभावित हो रहा था। उनके ड्यूटी ज्वाइन करने से नेत्र रोगों का उपचार के लिए पहुंच रहे लोगों को राहत मिलेगी।