फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा रखकर ड्यूटी कर रहे डॉ. कामरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. कामरान मलिक साढ़े 14 घंटे रोजा रखकर अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं। ईएसआई अस्पताल में आने वाले लोगों का वह आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट करा रहे हैं। इससे पहले रामपुर सीमा और रेलवे स्टेशन में वह ड्यूटी कर चुके हैं।
विज्ञापन

लालपुर निवासी डॉ. कामरान मलिक रुद्रपुर सीएमओ दफ्तर में चिकित्साधिकारी हैं। 14 अप्रैल से रमजान शुरू होने पर उनकी ड्यूटी रामपुर सीमा पर लगी थी। जहां पर बाहरी राज्यों के आने वाले लोगों की कोरोना जांच के बाद वह रुद्रपुर को भेज रहे थे। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन और पंतनगर एयरपोर्ट में बखूबी ड्यूटी निभाई। दो मई से वह ईएसआई अस्पताल में काम कर रहे हैं।
डॉ. कामरान ने बताया कि वह कई सालों से रोजा रखते आए हैं। ड्यूटी के बाद घर पहुंचते ही वह खुद को सबसे पहले सैनिटाइज करते हैं। इसके बाद नमाज पढ़ते हैं। नमाज पढ़ने के दौरान मुल्क से कोरोना को खत्म करने की दुआ मांगते हैं। घरवालों से दूर रहकर इफ्तारी और सहरी करते हैं। ड्यूटी को लेकर वह अपने खानपान का विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव करने और बिना मास्क के घर से बाहर न जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें