रुद्रपुर। आईपीएन फाउंडेशन और मैटिफिक इंडिया ने डीपीएस के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर को प्रभावशाली विद्यालय नेतृत्व सम्मान 2020 से सम्मानित किया है।
ग्रोवर को देशभर के 400 से अधिक कुशल नेतृत्व में से नामित किया गया है। उन्हें शिक्षा और दूरदर्शी दृष्टिकोण के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ.एपी जयरामन, एके शर्मा, पूर्व सहायक आयुक्त केवी संगठन, विवेक अत्रे, पूर्व आईएएस और लेखक संजय विरनेव आदि थे। इधर, सम्मान पाकर ग्रोवर ने कहा कि युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में आगे बढ़े और नैतिक मूल्यों को भी ग्रहण करे, यही हमारी कोशिश है। स्कूल के समस्त स्टाफ ने चेयरमैन की उपलब्धि हर्ष जताया है।