फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीपीएस की ऑल इंडिया टॉपर हर्षाअरी का सीबीएसई मुख्यालय में सम्मान

Sat, 18 Apr 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रुद्रपुर की छात्रा हर्षाअरी ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पर छात्रा हर्षाअरी को सीबीएसई मुख्यालय नई दिल्ली में एक समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रा के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधक सुरजीत सिंह ग्रोवर व हरमन सिंह ग्रोवर भी शामिल हुए।
विज्ञापन

समारोह में सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता (आईएएस), परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज और निदेशक (संबद्धता) जेपी चतुर्वेदी ने हर्षाअरी को बधाई दी। अधिकारियों ने हर्षाअरी की मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनती हैं। संयम भारद्वाज ने हर्षाअरी को सीबीएसई पॉडकास्ट के लिए भी आमंत्रित किया। स्कूल के प्रबंधक ग्रोवर ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर विद्यार्थियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हर्षाअरी की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह का संचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें