फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच लाख के लिए विवाहिता का दहेज उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक महिला ने पति सहित पांच ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने अभियुक्तों पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंद्रा काॅलोनी गली नंबर एक निवासी शिवानी देवल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी पांच मार्च 2024 को रोहित पटवा निवासी खड़ी बाजार (सदर बाजार) रानीखेत के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराली मायके से पांच लाख लाने की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। ससुर छेड़छाड़ करते थे और उन पर गंदी नजर रखते थे। इस पर शादी के दो महीने बाद ही वह मायके आ गई थी।
महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर में समझौते के आधार पर वह पति के साथ ससुरालियों से अलग किराये के मकान में रहने लगी थी। इसके बाद पति मकान बनाने के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। तीन नवंबर को उनके ससुर, ननद प्रीति, ननद मोना और नन्दोई के उकसावे में आकर पति ने उनके साथ मारपीट की। उनको पहने हुए कपड़ों में रोडवेज पर छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी कोई सुध नहीं ली गई। पुलिस ने पति रोहित, ससुर सुंदर लाल, ननद प्रीति, ननद मोना, नन्दोई रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें