फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दून के विपुल ने स्वर्ण पदक जीता

Sun, 19 May 2024 03:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड ताइक्वांडो की ओर से दो दिनी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर देहरादून के विपुल ने स्वर्ण और काशीपुर के मनीष ने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ इंडिया ताइक्वांडो की ओर से हरियाणा के आब्जर्वर विनोद सैनी और साई केंद्र प्रभारी ज्योति शाह ने किया। एसोसिएशन के महासचिव रविशंकर सिंह फर्सवाण ने बताया कि देहरादून, उधमसिंह नगर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इस दौरान सब जूनियर बालक वर्ग 35 किग्रा भार वर्ग में देहरादून के विपुल स्वर्ण, काशीपुर के मनीष रजत, 32 किग्रा भार वर्ग में सहिष्णु नेगी स्वर्ण, 29 किग्रा में ओजस पोटोला देहरादून, ऊधमसिंह नगर के अर्श रजत, 25 किग्रा देहरादून के निखिल वर्मा स्वर्ण, हरिद्वार के जिब्राइल रजत, 18 किग्रा में देहरादून के ह्दई फर्सवाल स्वर्ण, यूएस नगर के अनस ने रजत प्राप्त किया।
वहां पर एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह, आयोजक दयाल सिंह फर्स्वाण, ताइक्वांडो कोच नीरज कुमार, सुरेंद्र सिंह जीना, आनंद सिंह बोरा, सुनील चौहान, राकेश परिहार, दुर्गेश परिहार, मनीष सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें