फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच हवाई सेवा का ट्रायल शुरू, अक्तूबर से शुरू हो सकती है फ्लाइट

Mon, 04 Sep 2023 05:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)

सार

फ्लाई बिग प्रबंधन ने देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर एयरपोर्ट में साइट ऑफिस बनाकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। माना जा रहा है कि हवाई सेवा अक्तूबर से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
हवाई सेवा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून, पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित हवाई सेवा के जल्द ही शुरू होने के आसार हैं। फ्लाई बिग कंपनी की ओर से हवाई मार्ग पर शनिवार से ट्रायल शुरू हो गया है। फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान देहरादून से पिथौरागढ़ होते हुए रविवार को पंतनगर पहुंचा। इस विमान में चालक दल के अलावा पंतनगर में मौजूद कंपनी के स्टाफ के लिए जरूरी सामान मौजूद था।

विज्ञापन


Uttarakhand: बाजपुर में विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी, दंपती सहित तीन लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन


फ्लाई बिग प्रबंधन ने देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर एयरपोर्ट में साइट ऑफिस बनाकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना (आरसीएस) के तहत होगी, जिसका 60 प्रतिशत किराया यात्री और 40 प्रतिशत किराया राज्य सरकार वहन करेगी। माना जा रहा है कि हवाई सेवा अक्तूबर से शुरू हो सकती है। फ्लाईबिग के कर्मचारी ने बताया कि हवाई सेवा शुरू करने से पहले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें